spot_img
HomeentertainmentMumbai : महान अभिनेता कार्ल वेदर्स का निधन

Mumbai : महान अभिनेता कार्ल वेदर्स का निधन

मुंबई : (Mumbai) मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकी अभिनेता कार्ल वेदर्स (Famous American actor Carl Weathers) का निधन हो गया है। अभिनेता कार्ल वेदर्स 76 वर्ष के थे। ‘रॉकी’ फ्रेंचाइजी में बॉक्सर अपोलो क्रीड का किरदार निभाने वाले कार्ल वेदर्स की मौत ने प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया है। एक्टर कार्ल वेदर्स के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री को भी बड़ा नुकसान हुआ है। तमाम फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अपनी एक्टिंग से हमेशा लोगों के दिलों को छूने वाले कार्ल वेदर्स ने सभी के दिलों पर राज किया। कार्ल वेदर्स के परिवार ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। कार्ल वेदर्स के परिवार ने एक्टर के निधन की जानकारी देते हुए कहा, ‘1987 में फिल्म ‘प्रीडेटर’ में अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर के साथ नजर आए कार्ल वेदर्स अब हमारे बीच नहीं रहे। फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कार्ल वेदर्स कुछ दिनों पहले टीवी शो में नजर आए थे।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर