मुंबई : (Mumbai) कुरार, मालाड (पूर्व) में ‘गृहलक्ष्मी खेल महोत्सव 2025’ (Grihalakshmi Sports Festival 2025) का भव्य शुभारंभ धूमधाम से हुआ। भाजपा के पूर्व बीएमसी गटनेता विनोद मिश्रा द्वारा आयोजित इस विशेष महिला खेल महोत्सव के पहले ही दिन 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में लकी ड्रा के माध्यम से पांच भाग्यशाली प्रतिभागियों—ज्योति बी. गुप्ता, सिंधु साहू, भावना पंचाल, आरती तीर्थेश यादव और गीता गुप्ता—को पारंपरिक ‘पैठणी साड़ी’ भेंट की गई।

यह महोत्सव 10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक वार्ड के छह विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके। समापन समारोह 16 दिसंबर को वीर सावरकर मैदान (Veer Savarkar Ground) में आयोजित होगा। विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं—प्रथम विजेता को रेफ्रिजरेटर, द्वितीय विजेता को वॉशिंग मशीन और तृतीय विजेता को माइक्रोवेव ओवन प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजक विनोद मिश्रा (Program organizer Vinod Mishra) ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि वार्ड की सभी महिलाओं को एक साथ लाना, उनके योगदान का सम्मान करना और उन्हें एक आनंदपूर्ण अनुभव प्रदान करना है।
महोत्सव के दौरान हर दिन पांच महिलाओं को लकी ड्रा के माध्यम से पैठणी साड़ी दी जाएगी, जबकि अंतिम दिन 50 विजेताओं का चयन होगा। इसके अलावा सभी प्रतिभागी महिलाओं को एक गिफ्ट हैम्पर भी प्रदान किया जा रहा है। कुरार में चल रहा यह सप्ताहभर का आयोजन स्थानीय महिलाओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा भर रहा है।



