spot_img

Mumbai : पुणे में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया

मुंबई : पुणे जिले में अपनी ड्युटी में लापरवाही बरतने के आरोप में मंगलवार को पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इससे पुणे पुलिस पुलिस में खलबली मच गई है।

जानकारी के अनुसार पुणे जिले के ससून अस्पताल से एक आरोपित मार्शल लीलाकर फरार हो गया था। मार्शल लीलाकर को पुलिस ने कुख्यात बदमाश शरद मोहोल की हत्या मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिसकर्मी निखिल पासलकर और पोपट खाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिसकर्मी पुलिस साईबर पुलिस विभाग में कार्यरत थे । इन दोनों को आरोपित मार्शल लीलाकर को ससून अस्पताल में ले जाने की जिम्मेदारी सौपी गई थी। इसी तरह दूसरे मामले में कुछ दिन पहले पुणे के मगरपट्टा पुलिस स्टेशन में एक महिला की पिटाई की गई थी। जब वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच की तो पुलिस बल के 3 सदस्य दोषी पाए गए। इसके चलते हडपसर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मगरपट्टा पुलिस स्टेशन में कार्यरत एक अधिकारी और 2 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

Ahmedabad : गुजरात में भीषण गर्मी, सुरेंद्रनगर में पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार, सबसे अधिक तापमान दर्ज

अहमदाबाद : (Ahmedabad) गुजरात में मई महीने की गर्मी लोगों के लिए कहर बन रही है। मौसम विभाग और विशेषज्ञों (Meteorological Department and experts)...

Explore our articles