मुंबई : (Mumbai) भोजपुरी फिल्म ‘लाडला-2’ का फर्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में सुपर स्टार खेसारीलाल यादव मुख्य भूमिका में हैं, फिल्म के फर्स्ट लुक में खेसारीलाल यादव और माया यादव का एपीयरेन्स खास नजर आ रहा है। यह फिल्म लाडला का सीक्वल है, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। तब यह फिल्म ब्लॉक बस्टर रही थी और उससे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इस सीक्वल फिल्म का ट्रेलर 14 अगस्त को इंटर 10 रंगीला और यशी फिल्म्स के ऑफिसियल यू-ट्यूब पर रिलीज होगा।
फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा का कहना है कि फिल्म ‘लाडला-2’ में बेटे के प्रेम और वात्सल्य आधारित रिश्ते की अभिव्यक्ति होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह बेजोड़ सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है। इसका निर्माण हमने भव्यता के साथ किया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का पहला पार्ट सुपर डूपर हिट रहा था। इसलिए हमने फिल्म को इस तरह से बनाया है कि फिल्म लोगों को मनोरंजित करे और उन्हें फिल्म की यूनिक होने का एहसास हो।
अभय सिन्हा ने कहा कि यशी फिल्म्स ने हमेशा भोजपुरी की प्रतिनिधि सिनेमा बनाने का प्रयास किया है, जिसे दर्शकों ने ना सिर्फ पसंद किया है, उन्होंने हमारी फिल्म को सर आंखों पर बिठा लिया। यह सिलसिला फिल्म ‘लाडला-2’ में भी जारी रहेगा। इस फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहद शानदार काम किया है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। फर्स्ट लुक के बाद इसके विजुअल की एक झलक 14 अगस्त को फिल्म के ट्रेलर में दिखेगी।
उन्होंने बताया कि फिल्म ‘लाडला-2’ का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है, जो एक मंजे हुए निर्देशक हैं और उनकी फ़िल्में खूब सराही जाती हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव और माया यादव के साथ मेघा श्री, अमित शुक्ला, अनूप अरोड़ा, एयाज़ खान और रश्मि शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के सह निर्माता अनिल कुमार सिंह और विवेक कुमार हैं।


