spot_img
Home latest Mumbai : महाराष्ट्र में बेमौसमी बारिश से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद...

Mumbai : महाराष्ट्र में बेमौसमी बारिश से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी: मुख्यमंत्री

0
241

सीएम शिंदे ने दिया तत्काल गिरदावरी का आदेश
मुंबई : (Mumbai)
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने सोमवार को कहा कि सूबे में बेमौसमी बारिश से प्रभावित किसानों को राज्य सरकार तत्काल आर्थिक मदद मुहैया कराएगी। उन्होंने इस संबंध में आज सुबह ही सभी जिलाधिकारियों को किसानों के नुकसान का आकलन करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि सूबे के कई जिलों में बेमौसमी बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसी वजह से आज सुबह उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारियों से चर्चा की। इन अधिकारियों से चर्चा के बाद बेमौसमी बारिश के संदर्भ में जानकारी ली है। इसके बाद उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को किसानों के नुकसान की गिरदावरी करने और तत्काल सरकार के पास रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमौसम बारिश से प्रभावित किसी भी किसान को आर्थिक मदद से वंचित नहीं रखा जाएगा। साथ ही किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में बेमौसमी बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस बारिश से किसानों की खेतों में खड़ी फसल गिर गयी है।

कल हुई बेमौसम बारिश से नासिक, अहमदनगर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, नांदेड़, बुलढाणा और अन्य जिले भी प्रभावित हुए हैं। इस बेमौसमी बारिश से किसानों के जानवर भी मर गये हैं। बीती रात से पूरे जिले में गरज और बिजली के साथ बेमौसमी बारिश हुई है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे कपास, अरहर, गेहूं, चना और बगीचों को भारी नुकसान हुआ है। सिंदखेड़ाराजा देउलगांव राजा और लोनार तालुकों में किसानों द्वारा लगाए गए शेड नेट गिरने की भी घटनाएं हुई हैं।