spot_img

Mumbai: ठाणे में ऑटो रिक्शा में आग लगने से महिला यात्री की मौत, चालक घायल

मुंबई:(Mumbai) ठाणे जिले स्थित गायमुख इलाके (Gaymukh area located in Thane district) में बुधवार को सुबह एक ऑटो रिक्शा में अचानक लगी आग में एक महिला यात्री की मौत हो गई। इस घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह राजेश यादव नामक ऑटो रिक्शा चालक अपने रिक्शा में एक महिला यात्री को बिठाकर घोडबंदर रोड से गुजर रहा था। अचानक रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इससे वाहन में आग लग गई। इस घटना में रिक्शा में सफर कर रही महिला की मौत हो गई है।

जलते रिक्शा से उसका चालक कूदकर बाहर निकल गया लेकिन वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और रिक्शा में लगी आग को बुझा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

New Delhi : लाल निशन पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 464 अंक लुढ़का

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक बाजारों (West Asia and weakness in global markets) में कमजोरी के बीच हफ्ते के...

Explore our articles