spot_img

Mumbai: मशहूर निर्देशक व लेखक कुमार साहनी का निधन

मुंबई: (Mumbai) मशहूर फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक कुमार साहनी का निधन हो गया। उन्होंने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्हें ‘माया दर्पण’, ‘तरंग’, ‘ख्याल गाथा’ और ‘कस्बा’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता था। निर्देशन के साथ कुमार ने लेखक और शिक्षक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

लरकाना में 7 दिसंबर 1940 को जन्मे कुमार बाद में अपने परिवार के साथ मुंबई में बस गए। उन्होंने अपनी फिल्म की शिक्षा पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से पूरी की। बाद में कुमार फ्रांस चले गये। उन्होंने रॉबर्ट ब्रेसन की फिल्म उने फेम डूस के लिए सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। निर्मल वर्मा की कहानी पर आधारित कुमार साहनी की ‘माया दर्पण’ ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। कुमार ने ‘तरंग’, ‘ख्याल गाथा’, ‘कस्बा’ और ‘चार अध्याय’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है।

कुमार साहनी ने वर्ष 1989 में ”ख्याल गाथा” और वर्ष 1991 में ”भवनाथरन” का निर्माण किया। वर्ष1997 में कुमार साहनी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के उपन्यास ‘चार अध्याय’ पर आधारित फिल्म बनाई। फिल्म में ओडिसी डांसर नंदिनी घोषाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कुमार के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है।

New Delhi/Chandigarh: ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : (New Delhi/Chandigarh) भारतीय हॉकी के दिग्गज और 1968 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गुरबक्स सिंह ग्रेवाल (Gurbux Singh Grewal) का शुक्रवार को...

Explore our articles