Home latest Mumbai : नशे में धुत कारचालक ने दोपहिया सवार दंपति को कुचला,...

Mumbai : नशे में धुत कारचालक ने दोपहिया सवार दंपति को कुचला, दोनों की मौत

0
343

मुंबई:(Mumbai) पुणे जिले में स्थित एयरपोर्ट रोड पर कल्याणी नगर इलाके (Kalyani Nagar area) में शनिवार रात को शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने बाइकसवार दंपति को कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय नागरिकों ने कारचालक को पकड़कर येरवड़ा पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस के अनुसार पुणे में बीती रात करीब 2.30 बजे अनीस दुदिया अपनी पत्नी अश्विनी कोस्टा के साथ होटल में भोजन करने के बाद दुपहिया वाहन से घर की ओर जा रहे थे। अचानक ब्रह्मा सन सिटी में रहने वाले वेदांत अग्रवाल ने अपनी तेज रफ्तार कार से दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और मौके से फरार होने लगा। लेकिन स्थानीय नागरिकों ने वेदांत अग्रवाल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दुर्घटना में बाइकसवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वेदांत अग्रवाल की कार पर नंबर प्लेट भी नहीं था और वह नशे में धुत थे। इस घटना की छानबीन येरवड़ा पुलिस कर रही है।