spot_img

Mumbai : पुणे में नशे में धुत कार ड्राइवर ने 12 लोगों को कुचला, मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले के सदाशिव पेठ इलाके (Sadashiv Peth area of ​​Pune district) में नशे में धुत कार ड्राइवर ने बीती रात 12 लोगों को कुचल दिया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने रविवार को सुबह इस हादसे के लिए जिम्मेदार ड्राइवर जयराम मुले, मालिक दिगंबर शिंदे और सहयोगी राहुल गोसावी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात कार चालक जयराम शिवाजी मुले (car driver Jairam Shivaji Mule) नशे में धुत होकर कार चला रहा था और 12 लोगों को कुचल दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने तत्काल चालक को पकड़ लिया। विश्रामबाग पुलिस स्टेशन की टीम मौके पहुंची, तो लोगों ने नशे में धुत ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने ड्राइवर के साथ ही कार मालिक और एक अन्य शख्स को आज गिरफ्तार किया है। इस घटना में सभी घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां सभी का इलाज हो रहा है।

New Delhi : महिला आरक्षण बिल पर सियासत गरमाई, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : (New Delhi) महिला आरक्षण बिल (Women's Reservation Bill) को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री...

Explore our articles