spot_img
HomelatestMumbai : कांग्रेस छोड़ने का निर्णय व्यक्तिगत, दो दिन में अगली भूमिका...

Mumbai : कांग्रेस छोड़ने का निर्णय व्यक्तिगत, दो दिन में अगली भूमिका तय करेंगे: अशोक चव्हाण

मुंबई : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का निर्णय व्यक्तिगत है, इस बारे में उन्होंने किसी से चर्चा नहीं की है। अगले दो दिनों में अपनी आगामी राजनीतिक भूमिका तय करेंगे। कांग्रेस छोड़ने के बाद वे किसी पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं करेंगे।

अशोक चव्हाण ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि मेरा जन्म ही कांग्रेस में हुआ है। कांग्रेस ने मुझे कई महत्वपूर्ण पद दिए और मैंने भी कांग्रेस के लिए काम किया है। कल तक मैंने पार्टी की ओर से बैठकों में शामिल हुआ था लेकिन आज मैंने कांग्रेस छोड़ दी है, सभी दलों में मेरे मित्र हैं। मुझे लग रहा है कि अब अन्य विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए। कांग्रेस छोड़ने के बाद मैं पार्टी अथवा नेताओं के बारे में आरोप प्रत्यारोप नहीं करुंगा। अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्होंने किसी से उनके साथ आने की चर्चा नहीं की है।

अशोक चव्हाण ने कहा कि महाविकास आघाड़ी में रहते हुए वे सहयोगी दलों के बीच तालमेल पर चर्चा कर रहे थे। वे चाहते थे कि जल्द सीटों का बंटवारा हो जाए लेकिन इसमें देरी हो रही थी। जल्द सीटों का बंटवारा महाविकास आघाड़ी के हित में था लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है, इसलिए इस बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर