spot_img

Mumbai : धुले जिले में बंद घर में पति-पत्नी और दो बच्चों की लाश बरामद

मुंबई : धुले शहर के देवपुर इलाके के प्रमोद नगर में गुरुवार को एक बंद घर में पति-पत्नी और दो बच्चों की लाश मिलने से सनसनी मच गई है।घर के मुखिया का शव फांसी के फंदे पर और उसकी पत्नी और दो बच्चों के शव जमीन पर मिले हैं। देवपुर पश्चिम पुलिस स्टेशन की टीम ने चारों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

पुलिस के अनुसार देवपुर के प्रमोद नगर में प्लॉट नंबर 8 में रहने वाले कृषि उर्वरक विक्रेता प्रवीण मानसिंह गिरासे (उम्र 52) का घर कई दिनों से बंद था और घर से दुर्गंध आ रही थी। इसी वजह से गुरुवार को सुबह स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना देवपुर पश्चिम पुलिस स्टेशन की टीम को और गिरासे के रिश्तेदारों को दी। पुलिस उपनिरीक्षक प्रकाश पाटिल पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला गया। घर में प्रवीण मानसिंह गिरासे का शव पंखे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी दीपा प्रवीण गिरासे (उम्र 44) और बच्चे चौ. मितेश गिरासे (उम्र 13) और सोहम गिरासे (उम्र 18 वर्ष) का शव जमीन पर पड़े मिले। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही है।

Ahmedabad : गुजरात में भीषण गर्मी, सुरेंद्रनगर में पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार, सबसे अधिक तापमान दर्ज

अहमदाबाद : (Ahmedabad) गुजरात में मई महीने की गर्मी लोगों के लिए कहर बन रही है। मौसम विभाग और विशेषज्ञों (Meteorological Department and experts)...

Explore our articles