spot_img
Home latest Mumbai : मोनोरेल के पास कटेंगे खतरनाक पेड़

Mumbai : मोनोरेल के पास कटेंगे खतरनाक पेड़

0
349

मुंबई : (Mumbai) मुंबई मोनोरेल के किनारे जो वृक्ष सूख कर खतरनाक स्थिति में पहंच गए हैं. उन्हें काटा जाएगा। मानसून में किसी प्रकार की जीवित व संपत्ति हानि न हो इसके लिए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

मोनोरेल के संत गाडगे महाराज चौक (Sant Gadge Maharaj Chowk) से चेंबूर और वडाला डिपो में पटरियों के किनारे उग आए सूखे और खतरनाक पेड़ों को जल्द काटा जाएगा। मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएमओसीएल) ने इसके लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। इस काम में पेड़ों की कटाई,शाखाओं की छंटाई और वृक्षों के आस-पास सफाई का कार्य शामिल है। यह सुनिश्चित किया जाएगा किमोनोरेल के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

एमएमओसीएल के अधिकारियों के अनुसार यह काम रात में नॉन-रेवेन्यू ऑवर्स में किया जाएगा। रात12बजे से सुबह4बजे के बीच कार्य किया जाएगा, जब मोनो रेल बंद रहती है। गाइडवे बीम के पास कटाई का काम शुरू करने से पहले ऑपरेशनल कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) से पावर ब्लॉक की मंजूरी लेनी होगी। साथ ही पेड़ों की कटाई व छंटनी के लिए चयनित बोली दाता कंपनी को मुंबृई मनपा,पुलिस,आरटीओ और अन्य निकायों से जरूरी मंजूरियां लेनी होंगी।