spot_img
HomelatestMumbai: डहाणू-वैतरणा प्रवासी सेवाभावी संस्था ने दिया महायुति को समर्थन

Mumbai: डहाणू-वैतरणा प्रवासी सेवाभावी संस्था ने दिया महायुति को समर्थन

मुंबई:(Mumbai) पालघर लोकसभा चुनाव (Palghar Lok Sabha elections) के मद्देनजर डहाणू-वैतरणा प्रवासी सेवाभावी संस्था ने महायुति को समर्थन दिया है। संस्था के अध्यक्ष नागदेव पवार, सचिव दयानंद पाटील और उपाध्यक्ष सतीश गावड ने पालघर लोकसभा निरीक्षक तथा विधायक नितेश राणे और वसई विधानसभा चुनाव प्रमुख मनोज पाटील को इस संबंध में समर्थन पत्र सौंपा।

भाजपा के जिला प्रचार प्रमुख मनोज बारोट ने बताया कि डहाणू-वैतरणा प्रवासी सेवाभावी संस्था 2017 से रेलवे यात्री और संबंधित मुद्दों पर काम कर रही है। इस संस्था में दह हजार से अधिक सदस्य हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने विधायक नितेश राणे और वसई विधानसभा चुनाव प्रमुख मनोज पाटिल के समक्ष विश्वास व्यक्त किया कि महायुति के पालघर लोकसभा उम्मीदवार डॉ. हेमंत सावरा विरार-डहाणू उपनगरीय खंड में रेल यात्रियों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस दौरान कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में पालघर सीट के लिए 20 मई को वोटिंग होनी है। इस सीट पर महायुति से भाजपा के उम्मीदवार हेमंत विष्णु सावरा चुनाव मैदान में हैं। वहीं बहुजन विकास आघाडी (बविआ) ने बोईसर के विधायक राजेश पाटील और महाविकास आघाडी ने शिवसेना (उद्धव) की प्रत्याशी भारती कामड़ी को मैदान में उतारा है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर