spot_img

Mumbai : कस्टम ने मुंबई एयरपोर्ट पर 10.50 किलोग्राम सोना जब्त किया, पांच गिरफ्तार

मुंबई : सीमा शुल्क विभाग (कस्टम विभाग) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर 11 जून से 13 जून तक 15 मामलों में 10.50 किलोग्राम सोने सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6.64 करोड़ रुपये आंकी गई है। इन मामलों की गहन छानबीन कस्टम विभाग की टीम कर रही है।

कस्टम सूत्रों के अनुसार विभाग की ओर से नियमित विदेश से आए यात्रियों की छानबीन की जाती है। इसी मुहिम के तहत 11 से 13 जून तक कस्टम टीम ने 15 मामलों में 6.64 करोड़ रुपये मूल्य का 10.50 किलोग्राम सोना जब्त किया। कस्टम सूत्रों ने बताया कि इन मामलों में बरामद किया गया सोना आरोपितों द्वारा कई तरह से लाया गया था। जैसे मोम में सोने का चूर्ण, कच्चे आभूषण, सोने की छड़ें, ट्रॉली सूटकेस के पहियों के अंदर, शरीर पर और शरीर के अंदर आदि तरह से तस्करी का सोना छिपाकर लाया गया था। इन मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जेद्दाह से आए 04 और दुबई से एक आया यात्री शामिल हैं। इन सभी पांच यात्रियों से कस्टम की टीम गहन पूछताछ कर रही है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles