spot_img

Mumbai : कस्टम ने नागपुर एयरपोर्ट पर बरामद की ड्रग्स, नाइजीरियन नागरिक सहित दो गिरफ्तार

मुंबई : कस्टम विभाग की टीम ने नागपुर एयरपोर्ट पर 3.7 किलोग्राम ड्रग्स बरामद करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स को लोहे के बॉक्स में छिपाकर केनिया से लाया गया था। इस मामले में कस्टम की टीम ने दिल्ली से एक नाइजीरियन नागरिक को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल, कस्टम विभाग को दुबई से नागपुर आ रही फ्लाइट में ड्रग्स लाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर कस्टम विभाग की टीम ने नागपुर एयरपोर्ट पर निगरानी रखी। संदिग्ध शख्स के दिखने पर कस्टम की टीम ने उसे रोककर उसके सामान की तलाशी ली। इस दौरान उसके बैग में अलग से एक लोहे का छोटा बॉक्स मिला, जिसे खोलने पर 3.7 किलोग्राम ड्रग्स मिली।

इसके बाद कस्टम की टीम उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना नाम दीपक बताया है। इसके बाद दीपक की निशानदेही पर कस्टम की टीम ने दिल्ली से एक नाइजीरियन को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों से कस्टम की टीम गहन पूछताछ कर मुख्य ड्रग्स माफिया का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles