spot_img

Mumbai : फिल्म ‘महावतार’ में विक्की कौशल के लुक को लेकर उत्सुकता बढ़ी

Mumbai: Curiosity grows about Vicky Kaushal's look in the film "Mahavatar"

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता विक्की कौशल (actor Vicky Kaushal) के लिए साल 2025 करियर का सबसे सफल दौर साबित हुआ। उनकी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और पूरे साल चर्चा में रही। फिल्म में उनके दमदार अभिनय ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित किया। फिलहाल अभिनेता संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansal) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की तैयारी में व्यस्त हैं। इसी बीच उनकी एक और महत्वाकांक्षी फिल्म ‘महावतार’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें वह भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

‘महावतार’ एक भव्य पौराणिक महाकाव्य होगी, जिसका निर्देशन ‘स्त्री’ फेम अमर कौशिक (directed by “Stree” fame Amar Kaushik) कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस किरदार के लिए विक्की को जबरदस्त शारीरिक बदलाव से गुजरना होगा। भगवान परशुराम की योद्धा छवि को पर्दे पर उतारने के लिए उन्हें मजबूत और गठीला शरीर बनाना पड़ेगा। ‘छावा’ में उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखते हुए मेकर्स को भरोसा है कि विक्की इस चुनौतीपूर्ण भूमिका में भी पूरी तरह ढल जाएंगे। फिल्म का स्केल बेहद भव्य बताया जा रहा है, जिससे दर्शकों को एक विजुअली ग्रैंड अनुभव मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के कारण विक्की अभी ‘महावतार’ के लिए फिजिकल ट्रेनिंग शुरू नहीं कर पाए हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें एथलेटिक नहीं, बल्कि पहलवान जैसी मजबूत काया बनानी होगी। प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है और फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होने वाली है, जो करीब आठ महीनों तक चलेगी। फिल्म में धारिणी के किरदार के लिए मुख्य अभिनेत्री की तलाश जारी है। दर्शकों के बीच इस पौराणिक गाथा को लेकर अभी से जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Explore our articles