spot_img

Mumbai : बीड़ जिले में करोड़ों रुपये का प्रतिबंधित गुटखा लदा कंटेनर बरामद, तीन गिरफ्तार

मुंबई : बीड जिले में सोलापुर -धुले हाइवे पर बीती रात पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखे से भरा कंटेनर बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बीड़ जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि उनकी टीम को प्रतिबंधित गुटखा की तस्करी किए जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम हाइवे पर निगरानी कर रही थी। संदिग्ध कंटेनर दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी के दौरान कंटेनर प्रतिबंधित गुटखे से भरा हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर कंटेनर सहित 1 करोड़ 80 हजार रुपये का गुटखा बरामद किया है। इस मामले में मुख्य गुटखा तस्कर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में गुटखा सोलापुर के रास्ते मुंबई भेजा जा रहा था।

Ernakulam : दक्षिण भारत के परिधान उद्योग का बड़ा आयोजन

16 जून से एर्नाकुलम में होगा एमआई ओणम बुकिंग मेलाजितेंद्र यादवएर्नाकुलम : (Ernakulam) दक्षिण भारत के परिधान और रेडीमेड वस्त्र उद्योग का बहुप्रतीक्षित व्यापारिक...

Explore our articles