spot_img

Mumbai : अहमदनगर के स्वास्तिक अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं

मुंबई : (Mumbai)अहमदनगर के साई मिडास टच कॉम्प्लेक्स (Swastik Hospital located at Sai Midas Touch Complex) स्थित स्वास्तिक अस्पताल में मंगलवार को सुबह अचानक आग जाने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मरीजों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया और आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह साई मिडास टच कॉम्प्लेक्स में स्थित स्वास्तिक अस्पताल में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपने घेरे में ले लिया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने इमारत खाली कर दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने अस्पताल से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। अस्पताल में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है, लेकिन अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है।

Gandhinagar : गुजरात हाई कोर्ट ने होमगार्ड जवानों की मांग खारिज की

पुलिस के समान वेतन-भत्ते नहीं मिलेंगे, सेवा ‘मानद’ बताई : गुजरात उच्च न्यायालयगांधीनगर : (Gandhinagar) गुजरात उच्च न्यायालय (Gujarat High Court) ने एक अहम...

Explore our articles