spot_img
HomelatestMumbai: भाजपा ने सपा में लगाई सेंध

Mumbai: भाजपा ने सपा में लगाई सेंध

Mumbai

सैकड़ों सपा समर्थक भाजपा में शामिल

मुंबई:(Mumbai) भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (BJP State President Chandrashekhar Bawankule) के संगठनात्मक महाराष्ट्र दौरे का सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। कुछ दिनों पहले सातारा में कांग्रेस के 1200 कार्यकर्ताओं ने और नंदुरबार जिले के कांग्रेस के तीन नगरसेवक भाजपा में शामिल हुए थे। अब महाराष्ट्र सपा के उपाध्यक्ष राजीव रत्न मिश्रा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बावनकुले की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश किया है।

मिश्रा का समाजवादी पार्टी छोड़ना विधायक अबू आसिम आजमी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि वे सपा में बड़े उत्तर भारतीय ब्राह्मण नेता थे। भाजपा में प्रवेश करने के बाद मिश्रा ने कहा कि बहुत जल्द समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के 50 फीसदी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में भाजपा में शामिल होंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हजारों परिवार से सीधे संपर्क रखने वाले मिश्रा के भाजपा में शामिल होने से राज्य में संगठन उत्तर भारतीय समाज में और मजबूत होगा। उन्होंने मिश्रा को भाजपा में पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन भी दिया है।


गौरतलब है कि राजीव रत्न मिश्रा के साथ चंद्रप्रकाश मिश्रा, आफ़ाक ख़ान, गुलाब चंद्र दूबे, सचिन दुबे, सूरज पांडेय, मुन्ना सिंह, प्रथमेश तिवारी, अखिलेश यादव, राजू यादव, ज़ाकिर हुसैन अंसारी, चंदन गुप्ता, रंगीलाल विश्वकर्मा, संदीप उपाध्याय, संजय दास, इलियास ख़ान, देवनारायण यादव, राजन यादव, रंजित हरिजन,महेश चौरसिया, अवधेश चौरासिया, योगेश यादव सहित हजारों सपा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़कर बावनकुले की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर