spot_img

Mumbai: परेल में बाइक और ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं समेत 3 की मौत

मुंबई:(Mumbai) परेल में मंगलवार को सुबह बाइक और ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार आज परेल ब्रिज पर दामोदर हॉल के सामने से एक युवक दो महिलाओं को बाइक पर बिठाकर जा रहा था। अचानक सुबह करीब 6.15 बजे बाइक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

दोनों महिलाओं और बाइक चालक को तत्काल केईएम अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में मृतकों की पहचान तनिषा पतंगे (उम्र 24), रेनुका ताम्रकर (उम्र 25) के रूप में की गई है, जबकि मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। भोईवाड़ा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles