spot_img

MUMBAI : भूषण कुमार ने ‘भूल भुलैया 3’ का किया ऐलान, अनीस बज़मी और कार्तिक आर्यन फिर करेंगे साथ में काम

मुंबई : फिल्म निर्माण कंपनी ‘टी सीरीज़’ ने बुधवार को ऐलान किया कि निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक अनीस बज़मी और अभिनेता कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया’ फिल्म के तीसरे संस्करण में एक बार फिर से साथ में काम करेंगे।

यह फिल्म अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “दुनिया भर में लाखों लोगों का दिल जीतने के बाद अब ‘भूल भुलैया 3’ के लिए ‘हवेली’ के दरवाज़े फिर से खुलेंगे। ‘भूल भुलैया 2’ की भारी सफलता के बाद, निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक अनीस बज़मी और अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया’ श्रृंखला की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए फिर से हाथ मिलाया है।”

‘टी-सीरीज़’ ने टीज़र भी साझा किया है जिसमें आर्यन का किरदार कहता है, “ क्या लगा कहानी खत्म हो गई। दरवाज़े तो बंद होते ही हैं ताकि एक दिन फिर से खुल सकें।

टीजर में वह ‘रॉकिंग’ कुर्सी पर बैठे हुए हैं और कहते है, “मैं आत्माओं से सिर्फ बात नहीं करता। आत्माएं मेरे अंदर आ भी जाती हैं।’

‘भूल भुलैया 3’ का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार करेंगे।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles