spot_img
Home latest Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, 33 साल से रह...

Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, 33 साल से रह रही थी भारत में

0
434

मुंबई : (Mumbai) मुंबई एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने बुधवार को जाली दस्तावेज का उपयोग करके भारत में 33 साल तक अवैध रूप से रहने वाली बांग्लादेशी नागरिक मारिया खातून मोहम्मद मंसूर अली को पकड़कर सहार पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। सहार पुलिस स्टेशन की टीम ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की छानबीन कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारिया भारत के अवैध पासपोर्ट के मार्फत कुवैत में काम कर रही थी। इसकी गोपनीय जानकारी मुंबई एयरपोर्ट के आव्रजन अधिकारियों को थी। इसी वजह आज जब मारिया कुवैत से भारत लौटी तो एयरपोर्ट पर तैनात आव्रजन अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। नियमित जांच से पता चला कि उसने धोखाधड़ी से भारतीय पासपोर्ट हासिल करके उसका उपयोग उसने अंतरराष्ट्रीय यात्रा और विदेश में रोजगार के लिए किया था। हिरासत में लिए जाने के बाद मारिया को सहार पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके औपचारिक रूप से उसे गिरफ्तार कर लिया। जांचकर्ता अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि वह तीन दशकों से अधिक समय तक कैसे पकड़ से बचती रही।