spot_img
HomeentertainmentMUMBAI : अनुष्का शर्मा ने योगा पोज किया शेयर, फैंस बोले- सुपरफ्लेक्सिबल

MUMBAI : अनुष्का शर्मा ने योगा पोज किया शेयर, फैंस बोले- सुपरफ्लेक्सिबल

मुंबई : एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा वैसे तो अपनी फिटनेस से लोगों के दिलों पर राज करती हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर देखकर लोग उनके कायल हो गए हैं। दरअसल अनुष्का ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो बेटी वामिका के रूम में योगा करते हुए नजर आ रही हैं। इसे देखकर उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स काफी पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने योगा पोज देते हुए ये पोस्ट शेयर की है। बता दें कि एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के कैप्शन में दो इमोजी लगाए हैं। उनके पीछे वामिका के खिलौने भी नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पोस्ट में अपने योगा इंस्ट्रक्टर को भी टैग किया है। अनुष्का का वर्कआउट रूटीन देखकर उनके फैंस काफी इंप्रेस हैं। उनके पोस्ट में कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘वॉओ’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया, ये दिख सरल रहा है पर ये उतना सरल है नहीं। बहुत शानदार अनुष्का मैम।’ वहीं एक फैन ने अनुष्का को ‘सुपरफ्लेक्सिबल’ बताया, वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, ‘मेहनती मां’।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर