spot_img

Mumbai : फिल्म श्रीकांत… का एक और रोमांटिक गाना ‘तुम्हें ही अपना माना है…’ रिलीज

मुंबई : फिल्म ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ के गानों ने फैंस को अपनी ओर आकर्षित किया है। फिल्म का एक और रोमांटिक सॉन्ग ‘तुम्हें ही अपना माना है…’ मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोला के रूप में (राजकुमार राव) और उनकी प्यारी पत्नी स्वाति (अलाया एफ) पर फिल्माया गया है। दोनों के प्यार और उनके बीच के रिश्तों की कठिनाइयों को दर्शाया गया। इस रोमांटिक गाने को सचेत और परंपरा टंडन ने गाया और कम्पोज़्ड किया है। इस गाने को योगेश दुबे ने लिखा गया है।

फिल्म ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ के गाने ‘तुम्हें ही अपना मानना है…’ में श्रीकांत और स्वाति के बीच अटूट समर्थन और प्रोत्साहन को खूबसूरती से दर्शाया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर नज़र आयेंगे।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ की प्रस्तुति के तहत टी-सीरीज़ फिल्म्स और चॉक एन चीज़ फिल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी, एसआरआई तुषार हीरानंदानी ने निर्देशित है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी इसके निर्माता हैं। यह फिल्म 10 मई 2024 को देशभर में रिलीज होगी।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles