spot_img

Mumbai : अमित शाह ने फडनवीस-शिंदे को लोकसभा की सभी सीटों पर फोकस करने का निर्देश दिया

मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ 45 मिनट तक अकेले में चर्चा कर आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य सभी सीटों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया है। मुंबई में अमित शाह शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।

अमित शाह आज मुंबई आगमन के बाद बांद्रा स्थित मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के आवास पर गए। शेलार के आवास पर विराजमान भगवान गणेश का दर्शन करने के बाद अमित शाह ने सपरिवार लालबाग के राजा के दर्शन किये। इसके बाद अमित शाह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शासकीय आवास पर विराजमान भगवान गणेश का दर्शन किया। इसके बाद अमित शाह उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के सागर स्थित आवास पर गये। यहां भगवान गणेश का दर्शन करने के बाद अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस के साथ 45 मिनट तक अकेले में चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह ने विधायकों की अयोग्यता पर हो रही सुनवाई के साथ लोकसभा के आगामी चुनाव को लेकर राज्य की 48 सीटों पर की जा रही तैयारी पर चर्चा की और चुनाव पर पूरा ध्यान देने का निर्देश दिया है।

Explore our articles