Mumbai : ‘अल्फा’ के ट्रेलर में एक्शन अवतार में नजर आईं आलिया-शर्वरी

0
9

Mumbai: Alia and Sharvari seen in action avatars in the ‘Alpha’ trailer

मुंबई : (Mumbai) यश राज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘अल्फ़ा’ (‘Alpha’) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में आलिया भट्ट और शर्वरी (Alia Bhatt and Sharvari) जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। फिल्म दो साहसी लड़कियों की कहानी है, जो खतरनाक मिशनों और चुनौतियों का सामना करती हैं। फिल्म में आलिया एक ऐसी असैसिन की भूमिका में हैं, जिसे बचपन से ही मारक मिशनों के लिए तैयार किया गया है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब उसे अपने ही मेंटर के खिलाफ खड़ा होना पड़ता है। ट्रेलर में बॉबी देओल (Bobby Deol) एक क्रूर और ताकतवर किरदार में नजर आते हैं, जिनका आलिया के जीवन से गहरा संबंध है। ट्रेलर में अनिल कपूर की भी झलक दिखाई गई है। उनका संबंध रहस्यमयी ‘अल्फ़ा प्रोग्राम’ (‘Alpha Program’) से होने का संकेत मिलता है। वहीं शर्वरी के किरदार को अभी भी रहस्य में रखा गया है। हालांकि ट्रेलर से साफ है कि वह बॉबी देओल को रोकने के मिशन में आलिया का साथ देती नजर आएंगी। फिल्म के शानदार विजुअल्स, दमदार एक्शन सीक्वेंस और बैकग्राउंड म्यूजिक इसे और खास बनाते हैं। ट्रेलर में दुनिया के लोकप्रिय डीजे ह्यूगल के चर्चित ट्रैक ‘जमैकन बाम बाम’ (Jamaican Bam Bam’) का इस्तेमाल किया गया है, जो इसमें भरपूर ऊर्जा जोड़ता है। शिव रवैल के निर्देशन (Directed by Shiv Rawail) में बनी ‘अल्फ़ा’ 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।