Home crime news Mumbai : एआईएमआईएम नेता वारिस पठान गिरफ्तार

Mumbai : एआईएमआईएम नेता वारिस पठान गिरफ्तार

0
339

मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक वारिस पठान को मीरा-भायंदर पुलिस ने सोमवार को दहिसर चेक नाका के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक वारिस पठान मीरा रोड में आ रहे थे। दहिसर पहुंचते ही पुलिस ने वारिस पठान को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में छानबीन के बाद वारिश पठान को पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद वारिस पठान को छोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार एआईएमआईएम की एक महिला पदाधिकारी की यौन उत्पीडन की शिकायत के मामले में मीरा रोड में पुलिस आयुक्त से मिलना चाहते थे , इससे पहले ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें बाद में कानूनी कार्रवाई पूरी कर छोड़ दिया गया।