spot_img

Mumbai : पुलिसकर्मी से रिश्वत ले रहे सरकारी वकील को एसीबी ने दबोचा

मुंबई: (Mumbai) पालघर में एक पुलिसकर्मी से रिश्वत ले रहे सरकारी वकील को एसीबी ने दबोच लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी के विरुद्ध तारापुर पुलिस स्टेशन में साल 2015 में भारतीय दंड सहित की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जून 2023 में अदालत ने पुलिसकर्मी को आरोपों से बरी कर दिया था। पुलिसकर्मी ने पालघर जिला पुलिस बल में पदोन्नति के लिए आवेदन किया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने अतिरिक्त लोक अभियोजक (सरकारी वकील) पालघर को पत्र लिखकर बरी करने पर रिपोर्ट मांगी थी। उस रिपोर्ट को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देने के लिए अपर लोक अभियोजक ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। मामला 7 हजार में तय होने के बाद पुलिसकर्मी ने मामले की शिकायत एसीबी से कर दी। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों सरकारी वकील सुनील सावंत को पकड़ लिया। सावंत करीब 7 वर्षो से पालघर के अतिरिक्त सत्र न्यायालय में अतिरिक्त लोक अभियोजक वर्ग 1 के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles