spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र के सोलापुर में दो वाहनों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 4 घायल

मुंबई : सोलापुर जिले के अक्कलकोट तहसील क्षेत्र के शीरवालवाड़ी इलाके में शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे एक क्रूजर वाहन और सीमेंट ले जा रहे ट्रक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। घायलों को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच अक्कलकोट उत्तर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार कर्नाटक राज्य के गुलबर्गा जिले में स्थित अलंद तहसील के अनुर गांव निवासी निवासी क्रूजर वाहन से अक्कलकोट में स्वामी समर्थ के दर्शन के लिए आए थे। शुक्रवार को सभी लोग दर्शन करने के बाद कर्नाटक की ओर लौट रहे थे। इस दौरान शीरवालवाड़ी इलाके में क्रूजर वाहन सीमेंट ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गया। इस घटना में वाहन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles