spot_img

Mumbai: बुलढ़ाणा जिले में दो वाहनों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, दो घायल

मुंबई:(Mumbai) बुलढ़ाणा जिले में मुंबई कॅारिडोर पर चैनल नंबर 304 के पास समृद्धि हाईवे पर रविवार तड़के अज्ञात वाहन, एक कार को टक्कर मार फरार हो गया। घटना में कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार आज तड़के हरियाणा जिले के पांच लोग कार से समृद्धि हाईवे पर सफर कर रहे थे। अचानक मुंबई कॉरिडोर पर चैनल क्रमांक 304 के पास अज्ञात वाहन कार को पीछे से टक्कर मार कर फरार हो गया। इस घटना में मुकेश अनुज राम मेहर, लताबाई पुरुषोत्तम मेहर, आत्मजा मुनोरबोड की मौके पर ही मौत हो गई।

Middle East tensions : चेन्नई हवाई अड्डे पर 15 उड़ानें रद्द

चेन्नई : (Chennai) ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच टकराव के कारण सोमवार को भी चेन्नई हवाई अड्डे (Chennai airport) से मध्य-पूर्व के देशों के...

Explore our articles