मुंबई : (Mumbai) कल्याण शहर के अंबरनाथ (Ambarnath in Kalyan city) में एक मोटरसाइकिल शोरूम में गुरुवार को सुबह अचानक आग लग जाने से करीब 100 मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है। अंबरनाथ पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार आज सुबह कल्याण-अंबरनाथ रोड पर स्थित सुजुकी शोरूम (Suzuki showroom) में अचानक आग लग गई। जिस समय शोरुम में आग लगी, उस समय शोरुम में कोई मौजूद नहीं था। इस घटना की जानकारी मिलते कल्याण और एमआईडीसी (Kalyan and MIDC immediately) से तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। खबर लिखे जाने तक मौके पर कूलिंग ऑपरेशन (cooling operation) शुरू किया गया है। अब तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। हालांकि, अधिकारियों ने घटना के कारण काफी संपत्ति के नुकसान की पुष्टि की है।


