spot_img

Moscow: रूस का यूक्रेन के अवदिव्का शहर पर नियंत्रण

मास्को:(Moscow) रूस (Russia) ने यूक्रेन के अवदिव्का शहर पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में इस क्षेत्र में यूक्रेन ने 1500 से अधिक अपने सैनिक खोए हैं। रूस ने लगभग 32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र अपने कब्जे में ले लिया है।

अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस संघर्ष में यूक्रेन की सेना को अवदिव्का शहर से पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने अवदिव्का शहर पर नियंत्रण की पुष्टि की है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस विजय के लिए अपने सैनिकों की प्रशंसा की है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल एंड्री मोर्डविचेव के नेतृत्व में सैनिकों ने यह सफलता हासिल की है। अवदिव्का में यूक्रेनी झंडे को हटाकर रूसी झंडा लगा दिया गया है। मई 2023 में बखमुत शहर पर कब्जे के बाद अवदिव्का का पतन रूस के लिए बड़ी उपलब्धि है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles