मोरीगांव : (Morigaon) मोरीगांव जिलांतर्गत जगीरोड के नेली पुलिस चौकी में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। उसने तीन महीना पहले की नौकरी ज्वाइन की थी।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नेली पुलिस चौकी में कार्यरत कांस्टेबल सोनी नाथ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल सोनी नाथ हैलाकांदी जिले का रहने वाला था। सोनी नाथ ने अभी तीन महीने पहले ही नौकरी ज्वाइन की थी। अभी उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।


