spot_img

Mirzapur: लंपी स्किन डिजीज को गंभीरता से लें, न हो लापरवाही : मंडलायुक्त

मीरजापुर:(Mirzapur) मंडलायुक्त डा. मुथुकुमार स्वामी बी. ने लंपी स्किन डिजीज की मिशन मोड में रोकथाम के लिए मंडल के अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि इस बीमारी को गंभीरता से लिया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

मंडलायुक्त ने मीरजापुर, भदोही व सोनभद्र के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त विकास आयुक्त, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी के साथ जूम बैठक की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने लंबी स्किन डिजीज के बारे में बताया। कहा कि यह एक वायरल विषाणु जनित रोग है जो की गोवंश में मक्खी/मच्छरों के माध्यम से फैलता है।

यह संक्रमण गर्म और आद्र मौसम में फैलता है, ठंड के मौसम में धीरे-धीरे कम होता जाता है। लंपी स्किन डिजीज में अधिक क्षति होती है। गांठदार त्वचा रोग से प्रभावित गर्भवती पशुओं में गर्भपात, दुधारू पशुओं में दूध की कमी के साथ ही प्रजनन क्षमता में कमी हो जाती है।

Patna : सीएम की कुर्सी किसी की बपौती नहीः सम्राट चौधरी

पटना : (Patna) बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Chaudhary) ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से बहुमत साबित...

Explore our articles