spot_img

Mirzapur : 25 वर्षों से मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त थी सुल्ताना परवीन

वर्ष 2000 में पहली बार सुल्ताना के विरुद्ध दर्ज हुआ एनडीपीएस का मुकदमा
मीरजापुर: (Mirzapur)
अहरौरा के बुढ़ादेई निवासी मादक पदार्थ की सरगना सुल्ताना परवीन उर्फ आंटी के पति अहमद अली उर्फ बुझारत 25 वर्षो से मादक पदार्थ की बिक्री में सलिप्त था। बुझारत मादक पदार्थों की बिक्री का कार्य करता था और सुल्ताना घर संभालती थी।20 वर्ष पहले जब अहमद अली मादक पदार्थ की बिक्री के आरोप में जेल चला गया तो सुल्ताना ने धंधे की कमान संभाल ली। पुलिस की मिलीभगत से इसने खुलेआम मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री करना शुरू कर दिया। सन् 2000 में पहली बार सुल्ताना के विरुद्ध एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। कई बार जेल जाने के बावजूद सुल्ताना और उसके पति ने यह धंधा बंद नहीं किया।

कुछ महीने बाद सुल्ताना जेल से छूटकर आई तो उसने फिर इस धंधे को शुरू कर दिया। इसी बीच उसका पति भी जेल से छूटकर आ गया। दोनों मादक पदार्थ के धंधे काे बढ़ाते रहे और आसपास के क्षेत्रों में मादक पदार्थ की तस्करी भी करते रहे। सुल्ताना सरगना के खिलाफ वर्ष 2000 से लेकर 2007 तक चार एनडीपीएस के मुदकमे दर्ज हो गए, लेकिन उसको कोई फर्क नहीं पड़ा। वर्ष 2007 के बाद पांच साल तक पुलिस ने सुल्ताना पर कोई ध्यान नहीं दिया। 2022 में एसपी संतोष कुमार मिश्र आए तो उनके पास सुल्ताना की शिकायत आई। उन्होंने अहरौरा पुलिस से सुल्ताना के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया तो धड़ाधड़ एनडीपीएस के दो और मुकदमें दर्ज हो गए। इस तरह सुल्ताना पर एनडीपीएस के मामले में कुल छह मुकदमे दर्ज हो गए। यही नहीं 2022 में इसके खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई। इसके तहत प्रशासन व पुलिस ने उसकी एक करोड़ 12 लाख 67 हजार रुपये की संपत्ति को एक जून को कुर्क कर दिया।

पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर मादक पदार्थ बेचती थी सुल्ताना

एक समय में बुढ़ादेई में पुलिस चौकी थी जिससे मात्र सौ मीटर की दूरी पर सुल्ताना का घर था। पुलिस चौकी के करीब मादक पदार्थ की ब्रिकी होना और पुलिस को इसकी भनक न लगना सवाल खड़ा करता था। कहीं न कहीं सुल्ताना के सरगना बनने के पीछे पुलिस का भी सहयोग रहा है। जिससे वह लगातर बढ़ती गई।

एक से चार हो गए मकान, बना लिया एक करोड़ 12 लाख की संपत्ति

मादक पदार्थ की सरगना सुल्ताना परवीन उर्फ आंटी पहले अमीर नहीं थी। 25 वर्ष पहले वह काफी गरीब थी। जबसे इस धंधे में उसका पति अहमद अली और सुल्ताना आई तब से उसका विकास होता गया। 22 साल के अंदर एक से उसके चार घर हो गए। जिसकी कीमत पुलिस की ओर एक करोड़, 12 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

Ahmedabad : गुजरात के राजू ठक्कर हिरासत मौत मामले में पीएसआई समेत 7 पुलिसकर्मी बरी

अहमदाबाद : (Ahmedabad) गुजरात के अहमदाबाद के वर्ष 2013 के चर्चित राजू ठक्कर पुलिस हिरासत मौत मामले में आज शनिवार को अहमदाबाद की भद्र...

Explore our articles