spot_img

Gurugram : हड़ताली सफाईकर्मियों को चेतावनी, काम पर नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त

रोल पर निगम कर्मियों के खिलाफ संयुक्त आयुक्त ने जारी किया नोटिस

अधिकारियों के साथ बदतमीजी करने व कूड़ा उठाने का विरोध करने को लेकर की एफआईआर की सिफारिश

गुरुग्राम : मिलेनियम सिटी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम की ओर से अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। धरने पर बैठे कर्मचारियों की ओर से एक दिन पहले भूतेश्वर मंदिर के नजदीक कूड़ा उठाने से रोकने के मामले में शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त ने पुलिस विभाग से विरोध करने वाले कर्मचारियों पर एफआईआर करके उन पर कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है।

नगर निगम के रोल पर जितने भी कर्मचारी हैं, सभी को नोटिस जारी करके काम पर लौटने को कहा गया है। अगर कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं तो अब विभाग उनको नगर निगम के नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी। ज्वाइंट कमिश्नर जोन-3 डा. नरेश कुमार ने कहा कि धरने पर बैठे कर्मचारी नगर निगम के नियमों के खिलाफ होकर मनमानी तरीके से अपनी मांग कर रहे हैं। कर्मचारी आंदोलन करें उसे रोकने की बात नहीं है लेकिन जिस तरह से कर्मचारी शहर में गंदगी फैलाकर और कूड़ा उठान करने में समस्या पैदा कर रहे हैं उससे आम जनता काफी परेशान है इस लिए नियमों के तहत नोटिस जारी करके कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।

संयुक्त आयुक्त स्वच्छ भारत मिशन प्रदीप कुमार ने कहा कि जब से कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की है, तभी से शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। नगर निगम की ओर से धारा 144 लागू करके ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कूड़ा उठाने का कार्य किया जा रहा है। विरोध करने वाले कर्मचारियों ने पहले दिन ही भूतेश्वर मंदिर के पास कूड़ा उठाने में समस्या पैदा की, जिसे लेकर कर्मचारियों पर एफआईआर करने की सिफारिश की है।

New York/Limerick : टाइगर वुड्स के इंकार के बाद जिम फ्यूरिक बने अमेरिका टीम के कप्तान

न्यूयॉर्क/लिमरिक : (New York/Limerick) अमेरिका के अनुभवी गोल्फर जिम फ्यूरिक (American golfer Jim Furyk) को 2027 राइडर कप के लिए यूएस टीम का कप्तान...

Explore our articles