spot_img
Home latest Mirzapur : स्नान करते समय नहर के तेज बहाव में रींवा का...

Mirzapur : स्नान करते समय नहर के तेज बहाव में रींवा का युवक लापता, तलाश जारी

0
261

मीरजापुर : हलिया थाना क्षेत्र के गजरिया गांव स्थित बाणसागर नहर में बुधवार की दोपहर स्नान करने गया युवक पानी के तेज बहाव में बह गया।

मध्यप्रदेश के रींवा जनपद के करहल गांव निवासी गोकुला प्रसाद पाल (20) अपने मामा की पुत्री के घर राजेंद्र पाल के पुत्र के जन्म के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम शामिल होने के लिए दोपहर में गजरिया पंहुचा और अपने मौसेरे भाई प्रयागराज जनपद के लखनपुर गांव निवासी राजेश के साथ घर से सौ मीटर दूर बाणसागर नहर में स्नान करने के लिए गया। दोनों स्नान करने लगे, इसी दौरान गोकुला प्रसाद नहर के तेज बहाव में बहने लगा।

एसआई हलिया बाली मौर्य ने बताया कि बाणसागर नहर में स्नान करने गए युवक की नहर के तेज बहाव के पानी में बहकर लापता होने की सूचना पर नहर बंद कराकर तलाश कराया जा रहा है लेकिन अभी तक युवक का कंही पता नहीं चल सका है।