spot_img
Home latest Mirzapur : बढ़ने लगा गंगा जलस्तर, मीरजापुर में 24 घंटे में 64.117...

Mirzapur : बढ़ने लगा गंगा जलस्तर, मीरजापुर में 24 घंटे में 64.117 मीटर पहुंचा

0
228

एक दिन पूर्व 64.020 मीटर था गंगा जलस्तर

तेज बारिश हुई तो अचानक बढ़ सकता है जलस्तर

गंगा किनारे लोग बरतें सावधानी, लापरवाही पड़ेगी भारी

मीरजापुर : देर से बरसात होने के बावजूद गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा और शुक्रवार को 64.117 मीटर तक पहुंच गया। जबकि गुरुवार को 64.020 मीटर था। अभी प्रयागराज या पूर्वांचल में बारिश कम हो रही है। इससे जलस्तर कम बढ़ रहा है। बारिश तेज हुई तो जलस्तर भी तेजी से बढ़ने लगेगा।

वैसे जून माह से गंगा जलस्तर बढ़ने लगता है, लेकिन इस बार समय पर मानसून न आने से बरसात देर से शुरू हुई। इसके चलते खेत से लेकर नदी, नाले सब सूखे रह गए। जून के अंतिम सप्ताह से हल्की बारिश शुरू होने पर तापमान में गिरावट आई और नदी, नाले व तालाब में थोड़ा पानी दिखने लगा।

उत्तराखंड सहित कुछ अन्य स्थानों पर बारिश तेज होने के कारण गंगा जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। पिछले एक सप्ताह से गंगा में धीरे-धीरे पानी बढ़ रहा है। ऐसे में गंगा किनारे लोग सावधानी बरतें और अधिक देर तक गंगा किनारे न रहे। कहीं अधिक बारिश हुई तो पानी अचानक बढ़ सकता है, इसलिए सावधान रहे। किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।