Home crime news Mirzapur : पति से नाराज पत्नी ने पुत्री के साथ खाया जहर,...

Mirzapur : पति से नाराज पत्नी ने पुत्री के साथ खाया जहर, मौत

0
285

पुलिस ने पति को हिरासत में लिया, पुत्र की तहरीर पर होगी कार्रवाई

मीरजापुर : संतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी गांव के हिनौती में पति की फटकार पर पत्नी ने पुत्री को विषाक्त खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर मां-बेटी को मंडलीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को दोनों की माैत हो गई।

हिनौती निवासी रामधनी गुुरुवार की रात अपने बच्चों को किसी बात पर फटकार रहा था। इसी दौरान रामधनी और उनकी पत्नी शिवकली (45) के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मामला बढ़ने पर रामधनी ने शिवकली की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर शिवकली ने पहले अपनी पुत्री आरती (10) को दवा के नाम पर विषाक्त पदार्थ खिला दिया और बाद में स्वयं भी खा लिया। हालत बिगड़ने लगी तो परिजन दोनों को पीएचसी पटेहरा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

थानाध्यक्ष संतनगर रामनरायन राम ने बताया कि घरेलू विवाद में विषाक्त के सेवन से दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर रामधनी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।