spot_img

Mexico City: मेक्सिको में बस खाई में गिरी, 29 की मौत, 19 घायल, इनमें 10 गंभीर

मेक्सिको सिटी:(Mexico City) मेक्सिको में एक बस के खाई में पलटकर गिर जाने से 29 लोगों की मौत हो गई और अन्य 19 घायल हो गए। यह बस मेक्सिको सिटी से दक्षिणी मैक्सिकन राज्य ओक्साका के शहर योसोंडुआ जा रही थी। ओक्साका के आंतरिक मंत्री जीसस रोमेरो ने कहा कि बुधवार को हुए इस हादसे में एक नवजात, 13 पुरुषों और 13 महिलाओं ने मौके पर दम तोड़ दिया। 21 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दो घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी 19 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से 10 की हालत गंभीर है।

आतंरिक मंत्री जीसस रोमेरो के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े छह बजे हुए इस हादसे पर अभी तो यही माना जा रहा है कि अचानक ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से बस खाई में गिरी। यह हादसा मैग्डेलेना पेनास्को शहर में हुआ। ओक्साका के राज्यपाल सॉलोमन ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को प्रभावित लोगों की मदद करने का आदेश दिया है।

Explore our articles