spot_img

Medininagar : स्कूलों में एक घंटा अतिरिक्त ठहराव का निर्णय वापस लेने पर हर्ष

मेदिनीनगर : स्कूलों में एक घंटा अतिरिक्त ठहराव पर अजाप्टा के लगातार विरोध पर विभाग ने इसे वापस लेने की सहमति दी है। अजाप्टा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, पलामू प्रमंडलीय सोशल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद पासवान, धुरेंद्र पटेल, महेंद्र बैठा समेत दर्जनों शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

साथ ही कहा है कि सरकारी स्कूलों में शत् प्रतिशत गरीब गुरबों के बच्चे पढ़ते हैं। इनकी मनोदशा का सदैव ख्याल रखा जाना चाहिए, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के नाम पर एक घंटा अतिरिक्त समय बोझिल नहीं बने। पठन पाठन सहज व सरल हो। अधिगम स्तर समुन्नत की दिशा में किया जा रहा प्रयास फलीभूत हो।

शिक्षक नेताओं का कहना है कि विभाग नेकदिली से भौतिक संसाधन उपलब्ध कराये, अनावश्यक विभागीय कामों का बोझ नहीं दे तब शिक्षा का मूल उद्देश्य मूर्त रुप लेगा। शिक्षक नेताओं से सदैव वार्ता कर सतही समस्याओं से रुबरु हो, ताकि निराकरण करने में असुविधा नहीं हो और हो रहे गतिरोध से शिक्षा के उन्मुखीकरण बाधित नहीं हो।

ससमय शिक्षकों को प्रोन्नति मिले, ताकि कार्यदक्षता में वृद्धि हो। इससे वंचित होनेवाले को अन्य विभागों की तरह सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना तहत (एमएसीपी) न्यूनतम तीन अतिरिक्त इन्क्रीमेंट प्रावधानित किया जाना चाहिए, जिसे लेकर अजाप्टा सदैव संघर्षरत है।

उल्लेखनीय है कि स्कूलों में प्रातः कालीन समय 07-01 पठन पाठन और 02बजे अपराह्न तक खेल कूद, तद्नुरुप दिवाकालीन 09-03 पठन पाठन और 04 बजे तक खेलकूद कराना अनिवार्य कर दिया गया था, जिसे अजाप्टा ने एक स्वर में एक घंटा अतिरिक्त समय पर विरोध जताया था जो बीते कल 29 मई को संपन्न अजाप्टा एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में वापस लेने का निर्णय लिया गया।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles