spot_img
Home crime news Mathura : पत्थर मारकर गैंग सक्रिय, लूट को दिया अंजाम, आईजी ने...

Mathura : पत्थर मारकर गैंग सक्रिय, लूट को दिया अंजाम, आईजी ने निरीक्षण किया

0
241

मथुरा : जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर पत्थर मारकर लूट करने वाला गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। एक सप्ताह के भीतर सुरीर के बाद बीती देर रात जमुनापार क्षेत्र में इस गैंग ने कार के शीशे पर पत्थर मारकर रुकने के बाद कार सवार लोगों से नगदी और लैपटॉप मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक बड़ी लूट की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए आईजी आगरा जोन भी मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली निवासी अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह साले सनी पुत्र राधेश्याम निवासी कन्नौज भतीजे निगम निवासी फिरोजाबाद कार में सवार होकर दिल्ली से फिरोजाबाद जा रहे थे, तभी थाना जमुनापार क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 107 के समीप बदमाशों ने गाड़ी के आगे पत्थर फेंका जो बोनट के नीचे लगा। जिसे देखने के लिए कार सवार लोगों ने गाड़ी को कुछ दूरी पर आकर रुक कर चेक किया, तभी हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे की नोक पर 1855, लैपटॉप पर्स आधार कार्ड एडेबिट कार्ड मोबाइल फोन के अलावा अन्य कागजात लूटकर फरार हो गए।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार दोपहर आईजी आगरा जोन दीपक कुमार, एसएसपी शैलेश पांडे मौके पर पहुंच गए। आईजी आगरा जोन दीपक कुमार ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर कार सवारों से एक्सप्रेस वे पर दो लूट की बड़ी घटना घटित हुई है। दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए बदमाशों को जेल भेजा जाएगा।