spot_img

Mandsaur : डॉ. हिमांशु यजुर्वेदी 14वीं बार राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

मंदसौर : अंचल में विगत लंबे समय से रक्तदान और उससे जुड़ी अनेक गतिविधियों को सतत रूप से एक मिशन के रूप में लेकर सेवा कार्य करने वाले मनोचिकित्सक एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. हिमांशु यजुर्वेदी को हेल्प फॉर नीडी फाउंडेशन, भटिंडा, पंजाब के माध्यम से शनिवार को नेशनल सेव द ह्यूमिनिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनको जगरूप सिंह गिल, विधायक बठिंडा, हरजिंदर सिंह, वेट लिफ्टर लिम्का बुक रिकार्ड होल्डर एवं मंचासिन समाजसेवियों के संयुक्त कर कमलों से प्रदाय किया गया।

इस सम्मान समारोह में देश भर के 20 से अधिक राज्यों के तकरीबन 200 रक्तसेवियों, संस्था प्रमुखों और रक्तसेवा से जुड़े रक्तमित्रों को आमंत्रित किया गया था। उल्लेखनीय है कि डॉ हिमांशु यजुर्वेदी वर्ष 1997 से रक्तदान के क्षेत्र से जुड़कर लगातार इस सेवा कार्य को कर रहे हैं, जिसके चलते उनके द्वारा अब तक स्वयं 55 बार रक्तदान किया जा चुका है और अनेक व्यक्तियों और संस्थाओं के सहयोग से देशभर में कई जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाया है। इसी सेवा प्रकल्प के चलते अब तक भारत वर्ष के 6 राज्यों में अनेक उपाधियों ब्लड कमांडो, ब्लड मैन, ब्लड मशीन और रक्तवीर जैसी उपाधियों से अलंकृत किया जा चुका है।

वर्तमान में डॉ यजुर्वेदी द्वारा थेलेसिमिया उन्मूलन और जागरण पर प्रदेश स्तर पर कार्य किया जा रहा है ताकि इस बीमारी से होने वाले संतान की उत्पत्ति को रोका जा सके और पीड़ित बच्चों को समुचित उपचार मिल सके।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles