spot_img

Datia : सर्दियों में सप्ताह में 2-3 बार बाजरा ज्वार का सेवन जरूर करें: वैज्ञानिक

दतिया : कृषि विज्ञान केन्द्र दतिया द्वारा ग्राम सिलोरी इंदरगढ में शनिवार को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. विश्वनाथ सिंह कंसाना प्रभारी मिलेट वर्ष 2023 ने किसानों को संबोधित करते हुये कृषकों को मोटे अनाजों के वाली फसलें जैसे कोदो, कुटकी, रागी, बाजरा, ज्वार, कुट्टू, जई, जौ इत्यादि में उपलब्ध पोषक तत्वों की विस्तार से जानकारी प्रदान की साथ ही इससे बनने वाले व्यंजनों के बारे में भी विस्तार से बताया विशेषकर मोटे अनाजों में उपलब्ध रेशा की मानव शरीर में महत्ता को बताते हुये सर्दियों में प्रत्येक घर में सप्ताह में 2-3 बार बाजरा ज्वार या अन्य मोटे अनाजों का सेवन जरूर करने की सलाह दी गई।

डॉ. अवधेश सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि अर्थशास्त्र) ने मोटे अनाजों की फसल से प्राप्त होने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी एवं रबी में बोई जाने वाली मोटे अनाज की फसल जैसे कुट्टू, जई आदि के बारे में विस्तार से कृषकों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम में लगभग 50-60 कृषकों ने सहभागिता की।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles