spot_img

Maharashtra: 10वीं का परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 93.83 फीसदी विद्यार्थी पास

मुंबई:(Maharashtra) महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की 10वीं कक्षा का परिणाम 93.83 फीसदी रहा है। इस साल भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस साल लड़कियों का परिणाम 95.87 फीसदी और छात्रों का परिणाम 92.5 फीसदी रहा है। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने दी।

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण नाम के नौ डिवीजनल बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कोंकण मंडल का परिणाम 98.11 फीसदी के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि नागपुर मंडल को राज्य में सबसे कम 92.49 फीसदी परिणाम रहा है।

शरद गोसावी ने बताया कि राज्य बोर्ड ने 2 से 25 मार्च 2023 तक 5 हजार 33 केंद्रों पर कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की। राज्य के नौ बोर्डों से कुल 15,41,666 नियमित छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 14,34,898 छात्र पास हुए हैं।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ अंबा ऑटो सेल्स का आईपीओ

5 मई को हो सकती है लिस्टिंगनई दिल्ली : (New Delhi) ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड (Amba Auto Sales...

Explore our articles