spot_img

Madhubani : आंगनवाड़ी केंद्रों का डिजिटलाइजेशन-रियल टाइम मॉनिटरिंग केंद्र की प्राथमिकता :पल्लवी अग्रवाल

मधुबनी : जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव ने समीक्षा विमर्श किया।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पल्लवी अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने पीपीटी के माध्यम से संयुक्त सचिव को जिले में संचालित राष्ट्रीय पोषण मिशन से संबंधित योजनाओं की बिन्दुवार जानकारी दी ।डीएम ने जिला के सभी 21 प्रखंडों के अंतर्गत संचालित कुल 5145 आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविका व सहायिकाओं के नियोजन एवं प्रशिक्षण की स्थिति के साथ- साथ पोषाहार वितरण की स्थिति की जानकारी देते हुए जिले की उपलब्धियों को गिनाया।

मौके पर संयुक्त सचिव द्वारा जिलाधिकारी को जिला में मिशन उत्कर्ष के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी गई।संयुक्त सचिव ने राष्ट्रीय आकांक्षा अनुरूप रोल मॉडल बनने की दिशा में जिला के संकल्प की सराहना भी की। कहा कि अब सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर उन्हीं लाभुकों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ मिलेगा जिनका आधार सीडिंग हो चुका होगा। अतिकुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं एवं सतनपान कराने वाली माताओं के हित में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को सबल होना होगा।

अवसर पर डीडीसी विशाल राज, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित बालेंदु पांडेय, डीपीओ आईसीडीएस, कविता कुमारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles