Home latest Lucknow : कांटे की टक्कर में सुपर ओवर के आधार पर यूपी...

Lucknow : कांटे की टक्कर में सुपर ओवर के आधार पर यूपी टिम्बर ने एनईआर को हराया

0
144

लखनऊ: (Lucknow) यूपी टिम्बर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपी टिम्बर क्रिकेट क्लब और नार्थ इस्टर्न रेलवे के बीच खेले गये मैच में कांटे की टक्कर हुआ और मैच टाई हो गया। सुपर ओवर के आधार पर यूपी टिम्बर को विजयी घोषित कर दिया गया।नार्थ इस्टर्न रेलवे (एनईआर) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गवांकर 209 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज सौरभ दुबे मात्र 13 रन बनाकर आउट हो गये। वहीं प्रशांत अवस्थी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए आठ चौका और पांच छक्का की मदद से 48 ओवर में ही 90 रन जड़ दिये। प्रवीन ने 37 रन का योगदान दिया।

वहीं उपेन्द्र यादव ने 34 रन बनाये। वहीं यूपी टिम्बर क्रिकेट क्लब की टीम ने भी 209 रन बना लिये। सलामी बल्लेबाज शुभंग राज ने आठ चौका और तीन छक्का की मदद से 44 बाल पर 73 रन बनाये। प्रियांशु श्रीवास्तव ने 36 रन का योगदान दिया। वहीं शौर्य सिंह ने 31 रन बनाये। विप्रराज निगम ने 29 रन का योगदान दिया। दोनों टीमों के बराबर रन होने के कारण मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर के बदौलत यूपी टिम्बर को विजयी घोषित किया गया।