spot_img
Home entertainment Lucknow : अयोध्या में शुरू हुई फिल्म “संकटमोचन हनुमान” एवं “लवयात्री” की...

Lucknow : अयोध्या में शुरू हुई फिल्म “संकटमोचन हनुमान” एवं “लवयात्री” की शूटिंग

0
400

लखनऊ : भोजपुरी फिल्म “संकटमोचन हनुमान’’ एवं “लवयात्री’’ की मंगलवार को भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में शूटिंग शुरू हुई। मुख्य अतिथि आचार्य सत्येंद्रदास महाराज ने क्लैप देकर फिल्म की शूटिंग का मुहूर्त शॉट कराया। फिल्म का निर्माण जिया इनफोकस फिल्म कंपनी एवं किलोवॉल्टज के बैनर तले किया जा रहा है। निर्देशन चंदन कन्हैया उपाध्याय करेंगे। यह जानकारी फिल्म के निर्माता धीरेंद्र त्रिपाठी व अभिषेक श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बात करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि फिल्म के मुख्य कलाकारों में भोजपुरी फिल्मों के स्टार अरविंद अकेला “कल्लू’’ के अलावा अभिनव तिवारी, रक्षा गुप्ता, शिवानी गुप्ता, श्वेता झा, समर्थ चतुर्वेदी, मीर सरवर, अनिल रस्तोगी, जनार्दन पांडे, ज्योति कलश, रीना रानी, कृष्णा यादव, रश्मि पाठक, शरदराज सिंह भी नजर आएंगे।

फिल्म “संकटमोचन हनुमान’’ को राजेश पांडे एवं “लवयात्री’’को मनोज पांडे ने लिखा है। संगीत ओम झा का है। वही फिल्मांकन साउथ एवं बॉलीवुड के मशहूर डीओपी महेश वेंकेट कर रहे हैं। वार्ता में निर्माता ने बताया कि दोनों फिल्मों में बजट का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे फिल्म का कोई भी पक्ष कमजोर न हो। निर्देशक चंदन कन्हैया उपाध्याय ने बताया कि यह फिल्म पूरी लगन एवं मेहनत से बनाई जा रही है।