spot_img

Lucknow: लखनऊ में सपा सांसदों, सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी से माहौल में गर्मी

लखनऊ:(Lucknow) उत्तर प्रदेश की राजनीति के केन्द्र लखनऊ में शनिवार को सपा सांसदों, सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी से माहौल में गर्मी है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समाजवादी पार्टी के 37 सांसद लखनऊ पहुंचे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सभी मंत्रियों की लोकभवन में बैठक बुलायी है। लोकसभा चुनाव में हार और जनभावनाओं से जुड़ी कार्यशैली के लिए बैठक में मंत्रणा होगी।

समाजवादी पार्टी के कार्यालय में अखिलेश यादव ने अपने सांसदों को आमंत्रित किया है तो विक्रमादित्य मार्ग पर सुबह से ही पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पहुंचना शुरु हो गया। अखिलेश यादव के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में मिली लोकसभा सीटों को जनता की जीत बताया है, वहीं अखिलेश के अथक प्रयास का नतीजा बता रहे हैं। कार्यालय के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने कई होर्डिंग लगायी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रीमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक आरम्भ की और विभागों के कामकाज की जानकारी ली। लोकभवन में पहुंचें मंत्रियों से उनके क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लखनऊ तक दौड़ लगाने वाले लोगों की चिंता करने को कहा है। आयुष विभाग के अस्पतालों, सरकारी अस्पतालों की स्थिति को सुधारने के साथ साथ जनपदों में कानून व्यवस्था को बनाये रखने में मदद करने के निर्देश दिये हैं।

लखनऊ में लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ी सरगर्मी से आसपास के होटल वाले, चाय और बाटी चोखा की दुकानदार बेहद प्रसन्न है। चाय की दुकानों पर बैठने वाले पुराने राजनीतिक कार्यकर्ताओं की मानें तो आने वाले विधानसभा चुनाव तक उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नौजवानों, मध्यम वर्गीय लोगों, व्यापारियों को लेकर कोई बड़े निर्णय नहीं हुए तो आगे भाजपा के लिए चुनाव कठिन होगा।

New Delhi : विश्व कप से पहले स्पेन का आखिरी अभ्यास मैच पेरू से, मेक्सिको में होगा मुकाबला

नई दिल्ली : (New Delhi) स्पेन की फुटबॉल (Spanish national football team) फीफा विश्व कप 2026 से पहले अपने अंतिम वॉर्म-अप मैच में पेरू...

Explore our articles