spot_img

Lucknow : यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख एक्सप्रेसवे (four of Uttar Pradesh’s major expressways) पर सफर करना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार के अधीन कार्यरत यूपीडा (UPEIDA) (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल दरों में संशोधन करते हुए सभी श्रेणी के वाहनों पर शुल्क बढ़ा दिया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 (April 1, 2026) से लागू हो चुकी हैं और यह वृद्धि औसतन लगभग दो प्रतिशत बताई जा रही है। आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow, Purvanchal, Bundelkhand, and Gorakhpur Link Expressways) पर पूरे मार्ग की यात्रा के लिए संशोधित दरें प्रभावी होंगी।

महंगा हुआ रखरखाव और टोल संचालन
प्राधिकरण के अनुसार टोल शुल्क में यह बढ़ोतरी महंगाई, रखरखाव लागत और संचालन व्यय में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए की गई है। नई दरों का असर निजी वाहन चालकों के साथ-साथ व्यावसायिक परिवहन, लॉजिस्टिक्स और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं (commercial transport, logistics, and public transportation services) पर भी पड़ेगा। इन एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले लाखों यात्रियों और व्यापारियों को अब यात्रा लागत में मामूली बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा।

नई टोल दरें (एक फेरा, प्रथम से अंतिम टोल तक)
• दो/तीन पहिया व ट्रैक्टर : आगरा-लखनऊ ₹335 | पूर्वांचल ₹350 | बुन्देलखण्ड ₹315 | गोरखपुर लिंक ₹145
• कार/जीप/वैन : आगरा-लखनऊ ₹675 | पूर्वांचल ₹700 | बुन्देलखण्ड ₹635 | गोरखपुर लिंक ₹295
• हल्के व्यावसायिक वाहन/मिनी बस : आगरा-लखनऊ ₹1065 | पूर्वांचल ₹1105 | बुन्देलखण्ड ₹1000 | गोरखपुर लिंक ₹440
• बस/ट्रक : आगरा-लखनऊ ₹2150 | पूर्वांचल ₹2240 | बुन्देलखण्ड ₹2025 | गोरखपुर लिंक ₹845
• भारी मशीनरी/3-6 धुरी वाहन : आगरा-लखनऊ ₹3290 | पूर्वांचल ₹3430 | बुन्देलखण्ड ₹3100 | गोरखपुर लिंक ₹1345
• 7 या अधिक धुरी (ओवरसाइज्ड) : आगरा-लखनऊ ₹4230 | पूर्वांचल ₹4400 | बुन्देलखण्ड ₹3980 | गोरखपुर लिंक ₹1755

Barcelona : बार्सिलोना लगातार आठवीं बार अंतिम-4 में

बार्सिलोना : (Barcelona) बार्सिलोना (Barcelona) ने चिर प्रतिद्वंदी रियाल मैड्रिड को 6-0 से रौंदकर और गुरुवार को महिला चैंपियंस लीग (Women's Champions League) फुटबॉल...

Explore our articles